लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ ईडी ने दायर की चार्जशीट, हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़ा है मामला

By भाषा | Updated: November 2, 2019 12:24 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भान्जे और कारोबारी रतुल पुरी के खिलाफ हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में आरोपपत्र दाखिल किया।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भान्जे और कारोबारी रतुल पुरी के खिलाफ हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में आरोपपत्र दाखिल किया। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे रातुल पुरी की न्यायिक हिरासत की अवधि दो नवंबर तक बढ़ा दी थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुरी की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के लिए आवेदन दायर किया था, जिसे विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने आवेदन स्वीकार कर पुरी को जेल भेज दिया। ईडी ने चार सितम्बर को पुरी को गिरफ्तार किया था। इटली स्थित ‘फिनमेकैनिका’ की सहायक कम्पनी ‘अगस्ता वेस्टलैंड’ से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने में कथित अनियमितताओं के बाद धन शोधन का मामला दर्ज किया गया।

पुरी को इससे पहले कथित बैंक घोटाले के लिए धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। पीएमएलए का ताजा मामला 17 अगस्त को दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी से सामने आया जिसमें ‘सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया’ द्वारा 354 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में रातुल पुरी, उनके पिता दीपक पुरी, मां नीता (कमलनाथ की बहन) और अन्य पर मामला दर्ज किया गया।

टॅग्स :कमलनाथहेलीकॉप्टरप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह