लाइव न्यूज़ :

अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी की ईडी की हिरासत बढ़ायी गई

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:06 IST

Open in App

मुंबई, 18 फरवरी मुंबई की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी की धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत 22 फरवरी तक बढ़ा दी।

ईडी ने जोशी को 14 फरवरी को शहर की एक कंपनी ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। जोशी का परिवार गुटखा निर्माण व्यवसाय में है और उन्होंने ‘‘जैकपॉट’’ और कुछ अन्य फिल्मों में अभिनय किया है।

जोशी की हिरासत समाप्त होने पर उन्हें धनशोधन निरोधक कानून मामले के विशेष न्यायाधीश ए ए नंदगांवकर के समक्ष पेश किया गया।

केंद्रीय एजेंसी ने यह दावा करते हुए उनकी और हिरासत का अनुरोध किया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

एजेंसी ने कहा कि वह जोशी का सामना अन्य आरोपियों से कराना चाहती है और ओमकार समूह की विभिन्न कंपनियों से प्राप्त धन के उपयोग की जांच करना चाहती है।

ईडी ने आरोप लगाया कि जोशी को ओमकार समूह की विभिन्न कंपनियों से लगभग 37 करोड़ रुपये मिले थे। दावा किया गया था कि यह उनकी सेवाओं के लिए भुगतान था, लेकिन इनवॉइस / डेबिट नोट जैसे दस्तावेजों से यह साबित नहीं होता।

ईडी ने पहले दावा किया था, ‘‘यस बैंक से लिये गए ऋण को डायवर्ट किया गया और आरोपी (सचिन जोशी) ने कम से कम 87 करोड़ रुपये के ‘डायवर्जन’ में ओमकार ग्रुप के प्रवर्तकों की मदद की।’’

ईडी द्वारा दर्ज किए गए बयान में जोशी ने किसी गलत काम से इनकार किया।

ईडी ने पिछले महीने ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता और उसके प्रबंध निदेशक बाबूलाल वर्मा को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो