लाइव न्यूज़ :

ईडी ने झारखंड के पूर्व मंत्री साही की सात करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: February 19, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी ईडी ने शुक्रवार को कहा कि उसने धन शोधन मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री भानु प्रताप साही की सात करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि तीन संपत्तियां राज्य के गढ़वा जिले के बभनी मौजा में और एक संपत्ति जंगीपुर गांव में स्थित है।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘6.94 एकड़ में फैली इन संपत्तियों की कीमत 13.24 लाख रुपये है। हालांकि इन संपत्तियों का मौजूदा बाजार मूल्य सात करोड़ रुपये से ज्यादा है।’’

ईडी ने दिसंबर 2013 में ये संपत्तियां जब्त की थी और धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत निर्णय करने वाले प्राधिकरण ने आदेश को मंजूर किया था।

मुख्यमंत्री मधु कोडा के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शाही स्वास्थ्य और श्रम मंत्री थे। ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया था कि उन्होंने 2005-09 के बीच अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध संपत्ति बनायी।

यह मामला भ्रष्टाचार के आरोपों पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कोडा और अन्य के खिलाफ दोनों जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज शिकायत से जुड़ा है।

रांची में पीएमएलए के तहत विशेष अदालत के समक्ष पूर्व मंत्री के खिलाफ धन शोधन का मुकदमा चल रहा है।

ईडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में 2005-2009 के दौरान विधायक और कैबिनेट मंत्री रहने के दौरान साही अपने रिश्तेदारों और अन्य के साथ धनशोधन की गतिविधि में संलिप्त थे। उन्होंने सोनांचल बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और अंगेश ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के जरिए अवैध तौर पर 7,97,96,888 रुपये की संपत्ति अर्जित की।

ईडी ने पूर्व में गाजियाबाद, गुरुग्राम और रांची में साही से जुड़ी 15 अचल संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है