लाइव न्यूज़ :

ईडी ने पोंजी मामले में बेंगलुरू की कंपनी की आठ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बेंगलुरु स्थित एक कंपनी की आठ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति धनशोधन जांच के तहत जब्त की है। कंपनी के खिलाफ करोड़ों रूपए के पोंजी या चिट फंड घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने कहा कि जब्त की गयी संपत्ति में एक कृषि भूखंड, एक आवासीय भूखंड, 13 बैंक खाते और एक डीमैट खाता शामिल है जो अजमेरा समूह, उसके सहयोगियों और अन्य लोगों के नाम पर हैं। इन संपत्तियों को धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत जब्त किया गया है।

ईडी ने कंपनी और उसके प्रवर्तकों तबरेज पाशा, अब्दुल दस्तगीर, तबरेज उल्ला शरीफ, सैयद मुदसिर, सैयद मुताहिर और फैरोज खान के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और आरोपपत्र के आधार पर जांच शुरू की है। प्राथमिकी के अनुसार 1,148 जमाकर्ताओं से "गैर-कानूनी तरीके से" पैसे एकत्र किए गए और 29.17 करोड़ रुपये नहीं लौटाए गए।

ईडी ने एक बयान में कहा कि अजमेरा समूह ने ब्याज की उच्च दर (प्रति माह 20 प्रतिशत तक) के वादे के साथ निवेशकों को लालच देकर 256.06 करोड़ रुपये अवैध तरीके से एकत्र किए।

एजेंसी ने कहा कि ब्याज की इतनी ऊंची दर किसी भी विवेकपूर्ण तरीके से संभव नहीं थी और आरोपी कंपनी निवेशकों को 29.17 करोड़ रुपये लौटाने में नाकाम रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो