लाइव न्यूज़ :

ईडी ने महाराष्ट्र के विधायक की कंपनी से जुड़ी 34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: February 8, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के विधायक हितेंद्र ठाकुर की एक कंपनी की 34 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति धनशोधन मामले में जब्त की है। एजेंसी ने बताया कि यस बैंक से लिए गए 200 करोड़ रुपये के ऋण में कथित तौर पर हेराफेरी करने के लिए धनशोधन जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है।

इसने बयान जारी कर कहा, ‘‘दो व्यावसायिक संपत्ति जब्त की गई है जो अंधेरी पूर्वी के कालेदोनिया भवन में 15 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल की हैं। इनकी कीमत 34.36 करोड़ रुपये है।’’

संपत्ति को जब्त करने के लिए धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थायी आदेश जारी किए गए हैं।

धनशोधन मामला वीवा समूह, हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल), इसके प्रवर्तक राकेश कुमार वाधवान और उनके बेटे सारंग वाधवान से जुड़ा हुआ है। यस बैंक द्वारा मैक स्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड को जारी 200 करोड़ रुपये में कथित तौर पर ‘‘हेराफेरी’’ की गई। वीवा समूह महाराष्ट्र के विधायक और बहुजन विकास आघाडी पार्टी के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर की कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित