लाइव न्यूज़ :

ईडी ने जामताड़ा के साइबर अपराधियों की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 13:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के जामताड़ा जिले में कथित साइबर अपराधियों की 66 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

ईडी ने कहा कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत आरोपियों प्रदीप कुमार मंडल, पिंटू मंडल, अंकुश कुमार मंडल, संतोष मंडल और गणेश मंडल की जिले में मिरगा गांव में तीन अचल संपत्तियों, चार वाहनों के साथ बैंक में जमा रकम जब्त की गयी है।

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड पुलिस की प्राथमिकी और दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए के तहत आपराधिक आरोप लगाए हैं। आरोपियों के खिलाफ एटीएम से रकम की निकासी, बैंक अधिकारी होने का झांसा देकर लोगों से जालसाजी करने के संबंध में मामले दर्ज किए गए थे।

ईडी ने कहा कि उसकी जांच में पता चला कि आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ साठगांठ कर अपने बैंक खातों और परिवार के बैंक खातों में रकम स्थानांतरित की। इस रकम का इस्तेमाल मकान के निर्माण और वाहन खरीदने में भी हुआ।

एजेंसी ने मई 2019 में रांची में पीएमएलए की विशेष अदालत के समक्ष मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था और सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप लगाए गए और मुकदमा चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे