लाइव न्यूज़ :

ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में सुपरटेक के खिलाफ छापेमारी की

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को रियल एस्टेट समूह सुपरटेक के कई परिसरों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एजेंसी द्वारा समूह और उसके प्रवर्तकों के कम से कम नौ परिसरों में तलाशी ली जा रही है।

उच्चतम न्यायालय ने 31 अगस्त को सुपरटेक ग्रुप के नोएडा स्थित ट्विन टावर गिराने का आदेश दिया था, जो भवन नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए थे। न्यायालय ने टावर विध्वंस के लिए तीन महीने की समयसीमा निर्धारित की थी, जो 30 नवंबर को समाप्त हो रही है।

यह मामला सुपरटेक द्वारा इसके एमराल्ड कोर्ट आवासीय परिसर परियोजना में अवैध रूप से 40 मंजिला दो टावर के निर्माण से जुड़ा है, जिसमें 900 से अधिक फ्लैट और 21 दुकानें शामिल हैं।

आवास परियोजना के निवासियों का दावा है कि नियमों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे ट्विन टावर के लिए उनकी सहमति नहीं ली गई थी। और उन्होंने अदालत का रुख किया था।

इलाहबाद उच्च न्यायालय ने 2014 में टावरों को ढहाने का आदेश दिया था , जिसे 2021 में उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?