लाइव न्यूज़ :

ईडी ने अदालत के आदेश पर अमल करने में अमेरिका की मदद के वास्ते हेलीकॉप्टर की आवाजाही पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: October 29, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमेरिका के लिए एक संधि सहायता के तहत चेन्नई में खड़े बैंकॉक की एक कंपनी के स्वामित्व वाले एक हेलीकॉप्टर की आवाजाही पर रोक लगा दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ईडी ने अदालत के आदेश पर अमल करने में अमेरिका की मदद के वास्ते चेन्नई में खड़े हेलीकॉप्टर की आवाजाही को रोक दिया है।

‘बेल 214 हेलिकॉप्टर’ मैरीलॉग एवियन सर्विसेज कंपनी लिमिटेड, बैंकॉक के हमीद इब्राहिम और अब्दुल्ला के नाम पर है और चेन्नई में जे मातादी मुक्त व्यापार गोदाम क्षेत्र (एफटीडब्ल्यूजेड) में रखा गया है।

धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) की धारा 17(1ए) के तहत परिसर के संरक्षक को एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें एफटीडब्ल्यूजेड से हेलीकॉप्टर और उसके कलपुर्जों की आवाजाही को ‘‘रोक’’ दिया गया है।

ईडी ने यह कार्रवाई अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग के अनुरोध पर की है।

ईडी ने इससे पहले चेन्नई एफटीडब्ल्यूजेड और मैरीलॉग एवियन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के आवासों सहित विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे