लाइव न्यूज़ :

ईडी ने वधावन बंधुओं की ब्रिटेन की 578 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में डीएचएफएल के पूर्व प्रवर्तकों कपिल वधावन और उनके भाई धीरज के स्वामित्व वाली, ब्रिटेन की एक कंपनी की 578 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

जब्त की गई संपत्तियां ‘‘ब्रिटेन की कंपनियों में डब्ल्यूजीसी-यूके के माध्यम से वधावन द्वारा किए गए निवेश के रूप में हैं’’ और धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है। ईडी ने एक बयान में कहा कि संपत्ति का मूल्य 578 करोड़ रुपये है। वधावन बंधु यस बैंक से संबंधित कथित ऋण धोखाधड़ी के धन शोधन मामले में जेल में हैं।

वधावन बंधुओं के खिलाफ ईडी का नवीनतम मामला लखनऊ पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के कुछ अधिकारियों के खिलाफ बिजली कंपनी के कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और केंद्रीय भविष्य निधि (सीपीएफ) का सरकारी अधिसूचना और निर्देशों का ‘‘उल्लंघन’’ करते हुए दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) में ‘‘अवैध निवेश’’ के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है।

बयान में कहा गया, ‘‘डीएचएफएल ने यूपीपीसीएल अधिकारियों की मिलीभगत से डीएचएफएल में सावधि जमा में यूपीपीसीएल के कर्मचारियों के जीपीएफ और सीपीएफ कोष के जरिए 4,122.70 करोड़ रुपये अवैध रूप से प्राप्त किए थे।’’ डीएचएफएल को ये ‘‘अवैध निवेश’’ उस अवधि के दौरान प्राप्त हुए थे जब डीएचएफएल अपने प्रवर्तकों से संबंधित कंपनियों को उच्च मूल्य के ऋणों के वितरण में लगा हुआ था।

ईडी ने आरोप लगाया है, ‘‘ऐसे सभी असुरक्षित ऋण डीएचएफएल के अध्यक्ष कपिल वधावन के निर्देशों के अनुसार स्वीकृत किए गए थे और ऐसे कई ऋण गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) में बदल गए हैं।’’ बयान में कहा गया है कि इनमें से कई ऋणों को उस उद्देश्य के लिए उपयोग किए बिना ही निकाला गया जिसके लिए उन्हें मंजूरी दी गई थी।

ईडी ने पूर्व में यस बैंक के कथित ऋण धोखाधड़ी मामले में वधावन बंधुओं के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के संबंध में उनकी 1,412 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। ईडी ने यस बैंक मामले में वधावन बंधुओं के स्वामित्व वाली 12.59 करोड़ रुपये मूल्य की पांच एसयूवी भी जब्त की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित