लाइव न्यूज़ :

ईडी ने तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के पूर्व अध्यक्ष के 293 करोड़ रुपये के शेयर जब्त किए

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने फेमा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के संबंध में तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष नेसमणिमारन मुथु के 293.91 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर जब्त किए हैं।

जब्त संपत्तियां चार भारतीय कंपनियों : साउदर्न एग्रीफ्यूरेन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, आनंद ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, एमजीएम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और एमजीएम बीच रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में मुथु उर्फ एमजीएम मारन के शेयरों के रूप में हैं।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मुथु ने वित्त वर्ष 2005-06 और 2006-07 के दौरान सिंगापुर में दो कंपनियां बनायीं और 293.1 करोड़ रुपये निवेश किए। उसने कहा, ‘‘आरबीआई से स्वीकृति लिए बिना निवेश किया गया। साथ ही भारतीय नियामकों को विदेश में इतने बड़े निवेश का स्रोत भी नहीं बताया।’’

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धारा 37ए(1) के तहत ईडी को ऐसे व्यक्ति की घरेलू संपत्तियां जब्त करने का अधिकार दिया गया है, जिसने भारत का निवासी रहते हुए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी लिए बिना किसी अन्य देश में संपत्तियां अर्जित की या भारत के बाहर निवेश किया।

उसने कहा, ‘‘चूंकि विदेशी निवेश की धनराशि 5,29,86,250 सिंगापुरी डॉलर है, तो इसके बराबर 291.31 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह