लाइव न्यूज़ :

ED का कांग्रेस की एजेएल पर एक्शन, 16.38 करोड़ रुपये की संपत्तियां की कुर्क, पार्टी नेता मोतीलाल वोरा का भी लिया नाम

By सुमित राय | Updated: May 9, 2020 15:36 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस की एजेएल की 16.38 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की है।

Open in App
ठळक मुद्देएसोसिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।ईडी ने मुंबई में 16.38 करोड़ की 9 मंजिल की बिल्डिंग अटैच कर दी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेसकांग्रेस पार्टी द्वारा स्थापित एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की 16.38 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की है। एजेएल, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा नियंत्रित है, जिसमें गांधी परिवार भी शामिल है और यह समूह नेशनल हेराल्ड अखबार चलाता है।

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह कार्रवाई की गई है और अपने आदेश में पार्टी नेता मोतीलाल वोरा का नाम भी लिया है। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट आदेश एजेएल और मोती लाल वोरा के नाम जारी किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई के बांद्रा पूर्व में स्थित 9 मंजिला इमारत है, जिसमें दो बेसमेंट भी हैं और 15 हजार स्क्वायर मीटर में बना हुआ है। आरोप है कि अवैध तरीके से इस जमीन का आंवटन किया गया था।

एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) केस गांधी परिवार से जुड़ा हुआ मामला है और इसमें प्रवर्तन निदेशालय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा और मोती लाल वोरा के खिलाफ मामला दर्ज कर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। मोती लाल वोरा एजेएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हैं।

बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्रीन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1938 में नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना की थी। पहले अखबार का मालिकाना हक एजेएल के पास था, हालांकि आजादी के बाद 1956 में एजेएल को अव्यवसायिक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया।

साल 2008 में इसके सभी प्रकाशनों को निलंबित कर दिया गया और कंपनी पर 90 करोड़ रुपए का कर्ज हो गया। इसके बाद कांग्रेस नेतृत्व ने 'यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' नाम की एक नई अव्यवसायिक कंपनी बनाई। इसमें सोनिया और राहुल गांधी सहित मोती लाल वोरा, सुमन दुबे, ऑस्कर फर्नांडिस और सैम पित्रोदा को निदेशक बनाया गया।

टॅग्स :कांग्रेसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह