लाइव न्यूज़ :

ईडी ने बिहार के पूर्व विधायक की 68 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियों को कुर्क किया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने बिहार के पूर्व विधायक ददन सिंह पहलवान और उनके परिवार की 68 लाख रुपये की संपत्तियां उनके खिलाफ धन शोधन जांच के सिलसिले में कुर्क की है।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एजेंसी द्वारा एक आदेश जारी करने के बाद, कुर्क की गई संपत्तियों में सात भूखंड और समान संख्या में लक्जरी वाहन शामिल हैं।

एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ददन सिंह एक नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। उनका बिहार और उत्तर प्रदेश राज्यों में 2004 से आपराधिक इतिहास है।’’

पहलवान को जद (यू) ने पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था।

सिंह राज्य के बक्सर जिले की डुमरांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार में मंत्री के रूप में भी काम किया।

ईडी ने आरोप लगाया कि विधायक ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर विभिन्न अचल संपत्तियों और बैंक जमाओं को हासिल करने के लिए अपराध की आय का निवेश किया।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व विधायक के खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज पांच प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद उनके खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

एजेंसी ने कहा, ‘‘उसके खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी, हथियारों और गोला-बारूद के उपयोग आदि से संबंधित अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत कई अपराधों का आरोप है।’’

ईडी ने कहा, ‘‘कुछ मामलों में उनकी पत्नी उषा देवी और बेटा करतार सिंह यादव भी सह-आरोपी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन