लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में ईडी ने 3,800 एकड़ से अधिक जमीन कुर्क की

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूमि आवंटन की आड़ में निवेशकों को कथित रूप से धोखा देने वाली कंपनियों के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में 207 करोड़ रुपये कीमत की 3,850 एकड़ जमीन कुर्क की है। केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मदुरै, रामनाथपुरम और चेन्नई में स्थित और डिस्क एसेट्स लीड इंडिया लिमिटेड, ईगल्स आई रियल एस्टेट्स, मीडो रियल्टर्स और इन कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों के नाम पर पंजीकृत कुल 1,081 भूखंडों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क किया गया है।

3,850 एकड़ में फैली इन अचल संपत्तियों का कुल मूल्य 207 करोड़ रुपये है।

समूह और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ ईडी ने यह मामला तमिलनाडु पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की प्राथमिकी के बाद दर्ज किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने तमिलनाडु और केरल के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भूखंड देने के नाम पर किस्तों में पैसे वसूले।

एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच में पाया गया कि कंपनी (डिस्क एसेट्स) के निदेशकों ने सेबी अधिनियम की कानूनी बाध्यताओं से बचने के लिए डल मार्केटिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और अयान मार्केटिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड जैसी कुछ अन्य संस्थाओं को डिस्क एसेट लीड इंडिया लिमिटेड की ओर से जनता से पैसा वसूलने के लिए आगे किया था।

ईडी ने एक बयान में कहा, "इस कंपनी ने 1,273 करोड़ रुपये कुल धनराशि एकत्र की है।"

जमाकर्ताओं से एकत्र की गई राशि का इस्तेमाल कंपनी, उसके निदेशकों और अन्य संस्थाओं के नाम से तमिलनाडु में अचल संपत्तियों को खरीदने में किया गया।

आरोपियों ने जमाकर्ताओं को न तो जमीन आवंटित की और न ही उनके पैसे लौटाए।

कंपनी के निदेशकों और प्रमुख प्रबंधकीय पदों पर नियुक्त कर्मियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल