लाइव न्यूज़ :

ईडी ने यूनीटेक समूह के खिलाफ धन शोधन मामले में लंदन स्थित होटल कुर्क किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भवन निर्माता कंपनी यूनीटेक समूह और इसके प्रवर्तकों, संजय चंद्रा तथा अजय चंद्रा के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में लंदन स्थित 58.61 करोड़ रुपये मूल्य का एक होटल कुर्क किया है।

‘बेड ऐंड ब्रेकफास्ट’ नाम के इस होटल का स्वामित्व इबॉर्नशोर्न लिमिटेड नाम की कंपनी के पास है जो कार्नौस्ती समूह की ब्रिटेन स्थित सहायक कंपनी है।

ईडी ने संपत्ति कुर्क करने के लिए धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया था। यह मामला, मकान खरीदारों द्वारा यूनीटेक समूह और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पास दर्ज कराई गई कई प्राथमिकियों पर आधारित है।

एजेंसी ने यहां एक बयान में दावा किया कि मकान खरीददारों के 325 करोड़ रुपये कार्नौस्ती समूह को भेज दिये गये। इनमें से 41.3 करोड़ रुपये कार्नौस्ती समूह, इंडिया और इनडिजाइन इंटरप्राइजेज प्रा. लि. , साइप्रस के जरिए ब्रिटेन भेजे गये।

आरोप है कि इन रुपयों का इस्तेमाल कार्नौस्ती समूह से संबद्ध कंपनी कार्नौस्ती मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से इबॉनशोर्न लिमिटेड, ब्रिटेन के शेयर खरीदने में किया गया।

ईडी ने यूनीटेक समूह और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ इस साल की शुरूआत में पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत इस साल की शुरूआत में एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। दरअसल, कंपनी और प्रवर्तकों--संजय चंद्रा तथा अजय चंद्रा-- पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अवैध तरीके से 2,000 करोड़ रुपये साइप्रस और केमैन द्वीप भेजे।

एजेंसी ने मामले में चार मार्च को शिवालिक समूह, त्रिकार समूह, यूनीटेक समूह और मुंबई एवं एनसीआर में कार्नौस्ती समूह के 35 ठिकानों पर छापे मारे थे।

इस मामले में अब तक कुल 595.61 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है क्योंकि इस तरह के तीन आदेश पहले भी जारी किये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव