लाइव न्यूज़ :

ईडी ने अविनाश भोसले के खिलाफ धन शोधन मामले में चार करोड़ रुपये मूल्य की जमीन जब्त की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 13:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बताया कि उसने पुणे के एक कारोबारी अविनाश भोसले के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत पुणे में उसका, चार करोड़ रुपये मूल्य का एक भूखंड जब्त किया है।

एजेंसी ने एक बयान में बताया, ‘‘जब्त संपत्ति वह भूखंड है जहां एबीआईएल (अविनाश भोसले इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) का कॉरपोरेट कार्यालय है और उसके समूह की कंपनियां स्थित हैं।’’ बयान के अनुसार, ‘‘अविनाश भोसले एबीआईएल समूह कंपनियों के प्रवर्तक हैं।’’

यह जमीन पुणे के गणेशखिंड रोड पर रेंज हिल कॉर्नर में प्लॉट नं. दो, यशवंत घाडगे नगर सहकारी आवास सोसायटी में स्थित है। एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत जमीन जब्त करने का अस्थायी आदेश जारी किया है।

भोसले के खिलाफ धन शोधन का ईडी का मामला शहर की पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ‘‘रंजीत मोहिते ने उस समय मौजूद मूल आवंटन शर्तों का उल्लंघन करते हुए भूमि एआरए प्रॉपर्टीज को हस्तांतरित कर दी थी।’’ बयान के अनुसार, ‘‘1951 में सरकार द्वारा इस भूमि के आवंटन के समय प्राथमिक शर्त के मुताबिक, भूमि केवल सरकार या उसके अधीनस्थ अधिकारियों को हस्तांतरित की जा सकती थी।’’

बयान में कहा गया है कि इस मामले में एजेंसी ने पहले विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी जिसके बाद कुछ दस्तावेज जब्त किए गए। ईडी ने दावा किया कि तलाशी के दौरान मिले दस्तावेज प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुष्टि करते हैं।

इस मामले में भोसले से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने जून में विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी एक अलग जांच के सिलसिले में भोसले और उनके परिवार के सदस्यों के तीन लक्जरी होटलों में शेयरों सहित 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह