लाइव न्यूज़ :

ईडी ने भागलपुर की पूर्व एडीएम की 6.84 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार के भागलपुर की पूर्व अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) और उनके परिवार के खिलाफ कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़े धनशोधन की जांच के सिलसिले में 6.84 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने एक बयान में कहा कि पूर्व एडीएम जयश्री ठाकुर के 15 प्लॉट, 1.53 करोड़ रुपये से अधिक के फ्लैट, 42 बैंक खातों में जमा 5,05,02,511 रुपये की राशि और ठाकुर एवं उनके परिवार के सदस्यों की 12 अलग-अलग बीमा पॉलिसी के 26,00,123.39 रुपये के ‘‘समर्पण मूल्य’’ को कुर्क करते हुए धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

धनशोधन का ईडी मामला ठाकुर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बिहार पुलिस की 2013 की एक प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें ‘‘एक लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरुपयोग कर, भ्रष्ट और अवैध तरीकों से 13,98,38,213 रुपये की आय से अधिक संपत्ति हासिल करने’’ का आरोप है। ईडी ने कहा कि उसकी जांच में पता चला, ‘‘12 जनवरी 1987 से 30 जून 2013 की अवधि के दौरान जयश्री ठाकुर ने बिहार सरकार के विभिन्न सेवओं और पदों पर तैनाती के दौरान भ्रष्ट आचरण के माध्यम से 13,98,38,213 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की और अपने पद का दुरुपयोग किया।’’

चल और अचल संपत्ति के रूप में आय से अधिक संपत्ति उनके अलावा उनके पति राजेश कुमार चौधरी, बेटे ऋषिकेश चौधरी और बेटी राजश्री चौधरी के नाम पर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट