लाइव न्यूज़ :

ईडी ने ‘लॉटरी बादशाह’ सैनटियागो मार्टिन की 19.59 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने ‘लॉटरी बादशाह’ सैनटियागो मार्टिन और अन्य के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत मार्टिन की 19.59 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी बयान के अनुसार, धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के तहत एजेंसी ने तमिलनाडु में भूखंड के रूप में मौजूद संपत्तियों को जब्त करने का एक अस्थायी आदेश जारी किया था।

सीबीआई के कोच्चि स्थित कार्यालय द्वारा मार्टिन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और लॉटरी (नियमन) कानून, 1998 की विभिन्न धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद, इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए ईडी ने मार्टिन तथा अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया।

जांच में पता चला है कि एम. जे. एसोसिएट्स के साझेदार सैनटिएगो मार्टिन और एन. जयमुरुगन ने ‘‘गैरकानूनी तरीके से लाभ कमाया और सिक्किम की सरकार को उतनी ही राशि, 910,29,87,566 रूपये (करीब 910.29 करोड़ रुपये) का चूना लगाया। उन्होंने एक अप्रैल, 2009 से 31 अगस्त, 2010 के बीच इनाम जीतने वाली लॉटरियों के दावों को बढ़ाकर ऐसा किया। यह पीएमएलए के तहत अपराध है।’’

एजेंसी ने इससे पहले भी इसी मामले में संपत्ति जब्त की है। नये आदेश के बाद अभी तक कुल 277.59 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण