लाइव न्यूज़ :

ईडी ने बीपीएसएल के खिलाफ धनशोधन मामले में 1.74 करोड रुपये की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) से संबंधित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 1.74 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

ईडी ने कहा कि बीपीएसएल के लिए पूर्व ‘रिजोल्यूशन प्रोफेशनल’ महेंद्र कुमार खंडेलवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीपीएसएल का राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में समाधान प्रक्रिया जारी है।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘खंडेलवाल ने आपराधिक गतिविधि के माध्यम से दूसरों के साथ मिलकर और मिलीभगत से बीपीएसएल के एक कोयला आपूर्तिकर्ता से कमीशन के माध्यम से 1,73,63,488 रुपये की आय अर्जित की थी।’’ बयान में कहा गया, ‘‘उक्त कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप विभिन्न बैंकों द्वारा बीपीएसएल को दिए गए कर्ज में से उनके परिवार के सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों के विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से धन की अवैध रूप से हेराफेरी हुई।’’

ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अप्रैल 2019 की प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था। सीबीआई की प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया था कि बीपीएसएल ने 33 विभिन्न बैंकों या वित्तीय संस्थानों से विभिन्न ऋण सुविधाओं का लाभ उठाया और 30 जनवरी 2018 तक बकाया राशि 47,204 करोड़ रुपये थी।

ऋणदाताओं के समूह में अग्रणी बैंक-पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 31 दिसंबर 2015 को बीपीएसएल के खाते को एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्तियां) के रूप में घोषित किया था, इसके बाद अन्य बैंक या वित्तीय संस्थानों ने इसी तरह की कार्रवाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित