लाइव न्यूज़ :

मोबाइल ऐप भुगतान धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने भुगतान गेटवे से जुड़े फर्जी मोबाइल फोन एप्लिकेशन के माध्यम से भोले-भाले जमाकर्ताओं को धोखा देने के मामले में धनशोधन जांच के तहत 40.64 करोड़ रुपये की धनराशि कुर्क की है।

इसमें कहा गया है कि कुर्क की गई रकम धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के अनुसार बैंक जमा और भुगतान समाधान प्रदाताओं के पास रखी गई राशि के रूप में है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कथित धोखाधड़ी गिरोह में शामिल एक कारोबारी की पहचान या भुगतान गेटवे की पहचान का खुलासा नहीं किया। ईडी ने एक बयान में कहा कि उसका मामला बेंगलुरु पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ की एक जून की प्राथमिकी पर आधारित है।

एजेंसी ने कहा, “(पुलिस) प्राथमिकी में, यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी संस्थाओं ने दैनिक या साप्ताहिक आधार पर ब्याज भेजने का आश्वासन देकर जनता को पावरबैंक और सनफैक्ट्री एप्लिकेशन (मोबाइल फोन पर) के माध्यम से निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपी संस्थाओं ने भोले-भाले लोगों से बड़ी रकम इकट्ठा करने के बाद अपना कथित कारोबार बंद कर दिया।”

इसमें कहा गया है कि आरोपियों ने निवेशकों को न तो ब्याज का भुगतान किया और न ही मूल राशि वापस की और इन “धोखाधड़ी” वाले मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से उनका धन रख लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल