लाइव न्यूज़ :

ईडी ने शिवसेना सांसद के सहयोगी की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने धनशोधन की जांच के सिलसिले में शिवेसेना की सांसद भावना गवली के सहयोगी सईद खान की 3.75 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

ईडी ने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी एक अस्थायी आदेश के तहत अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है।

खान पर 'महिला उत्कर्ष प्रतिष्ठान' नामक ट्रस्ट के धन को गबन करने का आरोप है। उन्हें सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।

48 वर्षीय गवली महाराष्ट्र के यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा लोकसभा सदस्य हैं।

एजेंसी ने खान को हिरासत में लेते समय मुंबई में एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष दावा किया था कि गवली ने लगभग 18 करोड़ रुपये के कोष के हेरफेर के लिए "जालसाजी और धोखाधड़ी" करके खान के माध्यम से एक ट्रस्ट को एक निजी कंपनी में बदलने की आपराधिक साजिश रची थी।

ईडी ने अदालत को बताया था कि उसकी जांच से पता चलता है कि 18.18 करोड़ रुपये का गबन किया गया है।

एजेंसी ने अदालत को बताया था कि न्यास की करीब 69 करोड़ रुपये की संपत्ति को नव गठित कंपनी के नाम पर कर दिया गया था।

ईडी के मुताबिक, इस कंपनी के निदेशकों में खान व शिवसेना सांसद की मां शालिनिताई गवली शामिल हैं। इन दोनों के साथ भावना गवली को भ्री इसी कंपनी की सदस्य बताया जाता है।

खान के वकील ने ईडी के सारे दावों का खंडन किया था और एक राजनीति पार्टी से संबंधित होने की वजह से उन्हें निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा