लाइव न्यूज़ :

ईडी ने केरल की वित्तीय कंपनी और उसके प्रवर्तकों की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने निवेशकों से कथित रूप से 1,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित धनशोधन मामले में केरल के एक वित्तीय समूह और उसके प्रवर्तकों (प्रमोटरों) की 31.16 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

ईडी ने कहा कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी एक अनंतिम आदेश के तहत पोपुलर फाइनेंस समूह के प्रवर्तकों की केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में स्थित भूमि और भवनों सहित 23 अचल संपत्तियों, 1132 बैंक खातों में रखा गया 32 किलोग्राम सोना, मर्सिडीज बेंज, टोयोटा आदि जैसे 18 लक्जरी वाहन को जब्त कर 23 सावधि जमा और 732 चालू खातों पर रोक लगायी गयी है।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि इस मामले में केरल पुलिस द्वारा विभिन्न जिलों में 1,300 प्राथमिकी दर्ज की गईं। इसमें ''लगभग 3,000 जमाकर्ताओं से लगभग 1,000 करोड़ रुपये की ठगी की गई है।''

ईडी ने एक बयान में कहा, ''पोपुलर फाइनेंस और संबद्ध कंपनियों पर एक परिवार का नियंत्रण है और थॉमस डेनियल व रिनू मरियम थॉमस (पिता और पुत्री की जोड़ी) केरल व अन्य राज्यों में फैली 270 शाखाओं को नियंत्रित कर रहे थे।''

कंपनी के प्रबंध निदेशक थॉमस डेनियल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिनू मरियम को ईडी ने अगस्त में गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह