लाइव न्यूज़ :

ईडी ने शिवसेना सांसद भावना गवली को जांच अधिकारी के समक्ष 20 अक्टूबर को पेश होने को कहा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 13:57 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना सांसद भावना गवली के खिलाफ नए समन जारी करके उन्हें धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिए 20 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गवली (48) महाराष्ट्र में यवतमाल-वाशिम क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। गवली तथा अन्य के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले में एजेंसी ने उन्हें पेश होने के लिए सबसे पहले चार अक्टूबर को समन भेजा था। लेकिन कामकाज संबंधी प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए उन्होंने नई तारीख देने का अनुरोध किया था।

सूत्रों ने बताया कि अब शिवसेना सांसद को दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष 20 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज आपराधिक मामले में गवली के सहयोगी सईद खान को सितंबर में गिरफ्तार किया था।

ईडी ने खान को हिरासत में लेते समय विशेष पीएमएलए अदालत में दावा किया कि गवली ने खान की मदद और धोखाधड़ी के जरिए एक न्यास को निजी कंपनी में बदलने की आपराधिक साजिश रची। एजेंसी अब खान के साथ गवली के संबंधों के बारे में उनसे पूछताछ करना चाहती है।

एजेंसी ने अदालत को बताया कि इस मामले में अब तक की जांच में 18 करोड़ रूपये से अधिक की गड़बड़ी का पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव