लाइव न्यूज़ :

ईडी ने शक्तिभोग बैंक ऋण धोखाधड़ी पीएमएलए मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि 3,269 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में शक्तिभोग फुड कंपनी के खिलाफ धनशोधन के आरोपों की अपनी जांच के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने कथित रूप से फर्जी कारोबारी प्रविष्टियां प्रदान की थीं।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई परिसरों पर एजेंसी के 17 सितंबर को छापा मारने के बाद ये गिरफ्तारियां की गयी हैं।

एजेंसी ने कहा, ‘‘ समावेशन प्रविष्टि प्रदाताओं अशोक कुमार गोयल और देवकी नंदन गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। ’’ उसने बताया कि गोयल को 20 सितंबर को और उसके अगले दिन गर्ग को धनशोधन कानून के तहत गिरफ्तार किया गया।

उसने कहा कि एक स्थानीय अदालत ने गोयल और गर्ग को पहले शुक्रवार तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा था और उसने अब उसे पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

ईडी ने दावा किया, ‘‘ तलाशी के दौरान कई अभियोजन योग्य दस्तावेज एवं डिजिटल सबूत मिले और उन्हें जब्त कर लिया गया। ’’

उसने आरोप लगाया, ‘‘शक्तिभोग ने बिना किसी असली कारोबारी लेन-देन के अशोक कुमार गोयल एवं देवकी नंदन गर्ग की कमान एवं नियंत्रण में नकली निकायों से फर्जी बिक्री-खरीद बिल हासिल कर लिये। ’’

उसने कहा , ‘‘ उन्हें (दोनों को) अपराध से कमायी गयी रकम मिली और उन्होंने शक्तिभोग फुड्स लिमिटेड को उसके ऋण रकम को हासिल करने एवं उसका गबन करने में मदद पहुंचायी। ’’

एजेंसी ने इस मामले में पहले शक्तिभोग फुड्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के के शर्मा और चार्टर्ड एकाउंटेंट रमन भूरारिया को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद शक्तिभोग फुड्स लिमिटेड के विरूद्ध ईडी ने धनशोधन का मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने प्राथमिकी में उनपर एवं अन्य पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी एवं आपराधिक कदाचार का आरोप लगाया गया था ।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शिकायत के बाद सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी। एसबीआई के अनुसार निदेशकों ने सरकारी धन की हेराफेरी करने के लिए झूठे खाते एवं फर्जी दस्तावेज पेश किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह