लाइव न्यूज़ :

ईडी ने चीन समर्थित ऋण ऐप के खिलाफ जांच में एनबीएफसी सीईओ को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के सीईओ को चीनी कोष द्वारा “समर्थित” फिनटेक फर्म के खिलाफ धनशोधन जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

एनबीएफसी, कुडोस फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रवर्तक, निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पवित्रा प्रदीप वाल्वेकर को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बाद में उसे हैदराबाद में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह कार्रवाई कई भारतीय एनबीएफसी के खिलाफ ईडी की जांच से जुड़ी है जो मोबाइल ऐप (एप्लिकेशन) के माध्यम से तत्काल व्यक्तिगत ऋण के कारोबार में शामिल हैं।

बयान में कहा गया है, "चीनी फंड द्वारा समर्थित विभिन्न फिनटेक कंपनियों ने इन एनबीएफसी कंपनियों के साथ सात से 14 दिनों की अवधि का तत्काल व्यक्तिगत सूक्ष्म ऋण प्रदान करने के लिए समझौता किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां