लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन मामले में पटना की रियल एस्टेट कंपनी के प्रबंधक निदेशक को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) को, फ्लैट आवंटन में लोगों के धन का कथित रूप से गबन करने से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया है।

ईडी ने बुधवार को बताया कि पाटलिपुत्र बिल्डर्स लिमिटेड के एमडी अनिल कुमार सिंह को सात सितंबर को हिरासत में लिया गया था और विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने उन्हें मंगलवार को पांच दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने पटना पुलिस की प्राथमिकी और सिंह के खिलाफ आरोप पत्र का अध्ययन करने के बाद धनशोधन रोधी कानून के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। आरोप पत्र में सिंह पर लोगों के धन का गबन करने और फ्लैटों के आवंटन के लिए धन प्राप्त करने के बाद भी खरीदारों को फ्लैटों का आवंटन न करने का इल्ज़ाम लगाया गया है।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि सिंह ने जांच के दौरान सहयोग नहीं किया और किसी भी सच्चाई या जानकारी का खुलासा नहीं किया। उसने कहा कि इस मामले में छह करोड़ रुपये के कोष की पहचान पीएमएलए के तहत अपराध से अर्जित धन के तौर पर की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद