लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धन शोधन मामले में पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को उनके और अन्य के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 56 वर्षीय खैरा को पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया। एजेंसी ने इस साल मार्च में खैरा के परिसरों पर छापेमारी की थी।

ईडी ने आरोप लगाया है कि खैरा मादक पदार्थ मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट गिरोहों के ‘सहयोगी’ हैं। खैरा ने किसी भी गलत काम से इनकार किया और कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मुखर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पंजाब विधानसभा से इस्तीफा दिया था।

खैरा ने 2017 में पंजाब के कपूरथला जिले की भोलाथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने जनवरी 2019 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अपनी खुद की पार्टी ‘पंजाब एकता पार्टी’ बनाई। इसके बाद वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब