लाइव न्यूज़ :

ईडी ने खाद 'घोटाले' से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के सीए को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि उसने दुबई से भारत में करीब 40 करोड़ रुपये के हवाला फंड के कथित हस्तांतरण से जुड़े धन शोधन के आरोप में दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार किया है।

अलंकित समूह के अध्यक्ष आलोक कुमार अग्रवाल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

संघीय एजेंसी ने यहां जारी एक बयान में दावा किया कि गिरफ्तार राजद सांसद ए डी सिंह को इस अवैध धन का एक हिस्सा मिला।

राज्यसभा सदस्य को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित उर्वरक घोटाले से जुड़ी धन शोधन जांच और 685 करोड़ रुपये के रिश्वत के भुगतान के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

एजेंसी ने कहा कि उसी उर्वरक "घोटाले" मामले में जांच के तहत चार्टर्ड एकाउंटेंट को मंगलवार को विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष पेश किया गया और उसे 10 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट