लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन मामले में अभिनेता-व्यवसायी सचिन जोशी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:31 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शहर के ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ धन शोधन मामले के सिलसिले में अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी को गिरफ्तार किया है। जोशी गुटखा निर्माण का व्यवसाय करने वाले एक परिवार से संबंध रखते है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जोशी (37) को धन शोधन (निवारण) अधिनियम (पीएमएलए) की संबंधित धाराओं के तहत रविवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले उनसे मामले के जांच अधिकारी ने कई घंटों तक पूछताछ की थी।

यहां की एक विशेष अदालत ने जोशी को धन शोधन मामले में सोमवार को 18 फरवरी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

जोशी के पिता जे एम जोशी जेएमजे समूह के प्रमोटर हैं, जो आतिथ्य क्षेत्र में काम करने के अलावा गुटखा, पान मसाला और कुछ अन्य उत्पादों के विनिर्माण के व्यवसाय में हैं।

सचिन जोशी ने कुछ दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है और उनमें से कुछ का निर्माता है।

आयकर विभाग ने समूह और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ लगभग छह दिनों तक कई शहरों में छापे मारे थे और कार्रवाई 13 फरवरी को समाप्त हुई थी।

कर विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने कार्रवाई के बाद लगभग 1,500 करोड़ रुपये के ‘‘बेहिसाब’’ लेनदेन का पता लगाया।

ओंकार समूह पर झुग्गी पुनर्वास और विकास कार्यों के सिलसिले में धोखाधड़ी करने का आरोप है।

रियल्टी समूह ने अपने शीर्ष अधिकारियों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह ओंकार समूह किसी भी उधार मानदंडों और झुग्गी मंजूरी के उल्लंघन में शामिल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन