लाइव न्यूज़ :

ईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में आरोपी राजीव सक्सेना को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में आरोपी राजीव सक्सेना को कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सक्सेना को यहां की एक अदालत में पेश किया जाएगा। हेलीकॉप्टर सौदों के मामले में एक कथित बिचौलिया सक्सेना दुबई में रह रहा था और भारत द्वारा 31 जनवरी, 2019 को उसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से देश लाया गया था और मामले में एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

रिश्वत के आरोप सामने आने के बाद 2014 में भारत ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे को रद्द कर दिया था।

एजेंसी ने पहले कहा था कि सक्सेना एक हवाला ऑपरेटर है, जो मैट्रिक्स समूह की कंपनियों के रूप में जानी जाने वाली कई कंपनियों के माध्यम से दुबई में व्यवसाय चलाता है, और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले (भारत द्वारा वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की खरीद से जुड़ा हुआ) के मामलों में धन शोधन करता है।

एजेंसी ने कहा था कि कई अन्य मामलों में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए