लाइव न्यूज़ :

झारखंड पोंजी मामले में फरार आरोपी को ईडी ने गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून झारखंड में एक कथित पोंजी धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण कानून के तहत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। ईडी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया कि हेमंत कुमार सिन्हा को हावड़ा से 19 जून को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे झारखंड की राजधानी रांची में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया।

अदालत ने आरोपी को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बयान में कहा गया कि सिन्हा, कुछ समय पहले झारखंड में हुए एक कथित चिट फंड धोखाधड़ी मामले में आरोपी है और ईडी ने जांच के बाद पिछले साल मार्च में सिन्हा तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

ईडी की ओर से कहा गया कि आरोपी “फरार” था और अदालत के सामने पेशी से बच रहा था जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

बयान के अनुसार ईडी ने झारखंड पुलिस द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्रों का अध्ययन करने के बाद सिन्हा, उसकी कंपनी एम.एस.एस. आयुर्वेदिक हेल्थकेयर ट्रस्ट, अन्य आरोपी राकेश कुमार पोद्दार तथा मुकेश कुमार पोद्दार के विरुद्ध धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था।

ईडी ने कहा, “आरोपी व्यक्ति एक पोंजी योजना चला रहे थे जिसमें वे हर व्यक्ति से 3000 रुपये लेते थे और उन्हें तीन महीने में चार गुना पैसा देने का वादा करते थे।” जांच में पता चला कि कंपनी ने लोगों से 10 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो