लाइव न्यूज़ :

ईडी ने मध्य प्रदेश ई-निविदा धन शोधन मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश में कथित तौर पर 3000 करोड़ से भी ज्यादा के ई-निविदा से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह के मामले में धनशोधन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मंटेना कंस्ट्रक्शन्स के संस्थापक व अध्यक्ष श्रीनिवास राजू मंटेना और उनके सहयोगी भोपाल निवासी तथा अर्नी इंफ्रा के आदित्य त्रिपाठी को धन शोधन (निरोधक) अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसमें कहा गया कि अदालत ने दोनों को तीन फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने बताया, “मध्य प्रदेश के ई-निविदा घोटाले में धन शोधन की जांच में वे आरोपी हैं।”

केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया, “इस मामले में बड़ी संख्या में आधारभूत संरचना से जुड़ी कंपनियों, अधिकतर हैदराबाद की, ने कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और एमपीएसईडीसी (मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) के सूचना प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाताओं के साथ ई निविदा में छेड़छाड़ की साजिश रची जिससे वे अवैध रूप से बड़ी रकम वाले ठेके हासिल कर पाएं।”

राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा अप्रैल 2019 में दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी के बाद धन शोधन का मामला सामने आया था। प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मैक्स मंटेना, माइक्रो जेवी हैदराबाद, जीवीपीआर इंजीनियर्स लिमिटेड हैदराबाद समेत अन्य को कथित घोटाले के “प्रमुख” लाभार्थियों के तौर पर नामित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो