लाइव न्यूज़ :

ईडी ने जवाब का मौका दिए बिना गिरफ्तार किया, देशमुख के निजी सचिव ने अदालत में कहा

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:01 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के तत्कालीन निजी सचिव संजीव पलांडे ने सोमवार को अपने वकील के माध्यम से विशेष अदालत को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें जारी किए गए नोटिस का जवाब देने की अनुमति दिए बिना ही धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

अतिरिक्त कलेक्टर रैंक के अधिकारी पलांडे को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने 26 जून को देशमुख से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। पलांडे अभी न्यायिक हिरासत में है। उन्होंने हाल में जमानत के लिए एक अर्जी दाखिल की है।

पलांडे की तरफ से पेश वकील शेखर जगताप ने सोमवार को अदालत से कहा कि पलांडे को उसी दिन हिरासत में लिया गया था जिस दिन उनके घर पर छापा मारा गया था। जगताप ने दलील दी कि ईडी ने पलांडे को जारी किए गए नोटिस का जवाब देने की अनुमति दिए बिना गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि ईडी ने देशमुख के घर और कार्यालयों में कार्रवाई के दिन ही पलांडे के आवास पर छापा मारा था। जगताप ने कहा, ‘‘पलांडे और देशमुख दोनों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 ए के तहत नोटिस जारी किया गया, लेकिन पलांडे को नोटिस का जवाब देने का मौका नहीं दिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।’’

मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी कुंदन शिंदे ने भी जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। कुंदन, देशमुख के सहायक (पीए) के रूप में काम कर रहे थे। शिंदे के वकील एजाज खान ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मामले में दोषी ठहराया गया है।

खान ने दलील दी कि वाजे के बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि उसकी वास्तविकता सवालों के घेरे में है। वाजे एक आरोपी हैं और एक अन्य मामले में सलाखों के पीछे हैं। अदालत अब 29 सितंबर को जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस