लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कोयला चोरी मामले में पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 4, 2021 18:46 IST

Open in App

कोलकाता, चार अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला चोरी मामले में पश्चिम बंगाल के एक पुलिस अधिकारी अशोक मिश्रा को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मिश्रा बांकुड़ा पुलिस थाने में प्रभारी निरीक्षक हैं। उन्हें शनिवार रात दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि ऐसे आरोप हैं कि उनका संबंध अनूप माझी उर्फ लाला से है, जिसे इस घोटाले का सरगना माना जा रहा है।

पिछले साल नवंबर में मामले की जांच शुरू होने के बाद यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले एजेंसी ने विकास मिश्रा को गिरफ्तार किया था, जो कि तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा के भाई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विनय मिश्रा पूछताछ से बच रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इस मामले में कथित सरगना माझी पूछताछ के लिए सोमवार को सीबीआई के समक्ष पेश होने वाला है। उससे अब तक दो बार पूछताछ हो चुकी है।

माझी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी ने पिछले साल 28 नवंबर को चार राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की थी।

सीबीआई ने ‘भरोसेमंद सूत्रों’ से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की थी, जिसमें ईसीएल, सीआईएसएफ और रेलवे के अधिकारियों की ‘मिलीभगत’ से ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के पट्टा क्षेत्र से कोयले की चोरी होने की जानकारी दी गई थी।

सीबीआई टीम 23 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर भी गई थी और इस मामले में उनकी पत्नी रूजिरा से पूछताछ की थी। एजेंसी ने रूजिरा के रिश्तेदारों से भी इस मामले में पूछताछ की थी। अभिषेक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन