लाइव न्यूज़ :

ईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में व्यवसायी अनूप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3,600 करोड़ रुपये से अधिक के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में व्यवसायी अनूप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इंडिया गेट बासमती चावल वाली कंपनी केआरबीएल लिमिटेड के संयुक्त निदेशक गुप्ता को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया।

ईडी के सूत्रों ने बताया कि गुप्ता को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में गिरफ्तार किया गया और उन पर मामले में जारी जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मामले में एकत्र किए गए कुछ नए सबूतों के मद्देनजर उनकी हिरासत में पूछताछ जरूरी है। ईडी द्वारा जुटाए गए साक्ष्य आपराधिक जरिए से अर्जित आय या सौदे की कथित रिश्वत से संबंधित हैं, जो गुप्ता की कंपनी को भेजी गई थी।

गुप्ता के वकीलों ने अदालत को बताया कि उनकी गिरफ्तारी उचित नहीं है और उन्होंने निवेदन किया कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें ईडी की हिरासत में नहीं भेजा जाना चाहिए क्योंकि वह मधुमेह और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

इटली स्थित फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहायक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खरीदारी में अनियमितता के आरोपों के बाद ईडी ने इस मामले में धनशोधन के मामले दर्ज किए और जांच शुरू की। भारत ने 2014 में इस सौदे को रद्द कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर