लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक धन शोधन मामले में ईडी ने संजय राउत की पत्नी को फिर तलब किया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 15:37 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी प्रवर्तन निदेशालय ने 4,300 करोड़ रुपये के पीएमसी बैंक धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को फिर से पूछताछ के लिए 11 जनवरी को तलब किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहली बार चार जनवरी को केन्द्रीय एजेंसी ने धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के तहत वर्षा से पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था।

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी उनसे और पूछताछ करना चाहती है, इसलिए उन्हें फिर से 11 जनवरी को तलब किया गया है।

एजेंसी कथित बैंक ऋण घोटाला मामले के एक आरोपी प्रवीण राउत की पत्नी द्वारा 55 लाख रुपये अंतरित करने के मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

प्रवीण राउत गुरुआशीष कंस्ट्रक्शंस कंपनी के निदेशक हैं और बताया जा रहा है कि यह कंपनी बैंक घोटाला मामले में आरोपी एचडीआईएल की सहायक कंपनी है।

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा प्रवीण राउत को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी ने हाल ही में प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और उनसे तथा उनकी पत्नी माधुरी राउत से पूछताछ की है।

एजेंसी का आरोप है कि ऋण के नाम पर प्रवीण राउत ने बैंक के 95 करोड़ रुपये का गबन किया है और उस राशि में से 1.6 करोड़ रुपये उसने अपनी पत्नी माधुरी को दिए। माधुरी ने उसमें से दो बार में 55 लाख रुपये संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को ब्याज रहित ऋण के रूप में दिये।

ईडी ने कहा था, ‘‘इस धन का उपयोग मुंबई के दादर ईस्ट में फ्लैट खरीदने के लिए किया गया।’’

जांच में पता चला कि वर्षा राउत और प्रवीण राउत ‘‘अवनी कंस्ट्रक्शंस में साझेदार हैं और वर्षा को महज 5,625 रुपये का निवेश करके कंपनी से 12 लाख रुपये प्राप्त हुए।’’ उसने कहा, ‘‘12 लाख रुपये का ऋण अब भी बकाया है।’’

संजय राउत (59) राज्यसभा के सदस्य और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के प्रवक्ता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग