लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कोयला खनन घोटाले से ममता के भतीजे अभिषेक के संबंध होने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के परिवार को राजनीतिक संरक्षण की ‘‘गहरी व्यवस्था’’ के तहत राज्य में अवैध कोयला खनन से अर्जित अवैध धन से फायदा हुआ।

ईडी ने पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारी और बांकुड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा की हिरासत बढ़ाने के लिए विशेष अदालत के समक्ष प्रस्तुत हिरासत नोट में बुधवार को यह दावा किया।

पुलिस अधिकारी के अलावा तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को ईडी ने एक मामले में गिरफ्तार किया, जिसमें स्थानीय कारोबारी अनूप माझी उर्फ लाला मुख्य संदिग्ध है।

ईडी ने तीन अप्रैल को निरीक्षक को गिरफ्तार किया था और अदालत ने बुधवार तक उन्हें हिरासत में भेज दिया। अदालत ने ईडी को दी गयी उनकी हिरासत 12 अप्रैल तक बढ़ा दी।

सीबीआई की नवंबर 2020 की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया। सीबीआई ने आसनसोल के आसपास कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से संबंधित करोड़ों रुपये की कोयला चोरी का आरोप लगाया था।

ईडी ने हिरासत नोट में आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में अवैध कोयला खनन के मामले खूब फले-फूले हैं। एजेंसी ने माझी, विनय और विकास मिश्रा से पुलिसकर्मी को जोड़ते हुए अभिषेक बनर्जी के परिवार तक इसके तार जुड़े होने का आरोप लगाया है।

डायमंड हार्बर सीट से सांसद अभिषेक बनर्जी ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

ईडी ने कहा है कि माझी और नीरज सिंह के पास से जब्त दस्तावेजों से पता चलता है कि अवैध कोयला खनन से अर्जित धन का गोपनीय तरीके से भुगतान किया है।

एजेंसी ने दावा किया, ‘‘आगे खुलासा हुआ है कि दो साल से भी कम समय में माझी ने कोयला के अवैध खनन के जरिए 1352 करोड़ रुपये की रकम अर्जित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव