लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था अभी 2019-20 के स्तर पर नहीं पहुंची: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर कांग्रेस ने 2021-22 की दूसरी तिमाही में विकास दर के 8.4 प्रतिशत रहने को लेकर मंगलवार को दावा किया कि अर्थव्यवस्था अभी वर्ष 2019-20 के स्तर तक नहीं पहुंची है।

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘साल 2021-22 की पहली तिमाही में जीडी वृद्धि दर 20.1 प्रतिशत थी, जबकि इसके पहले के वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान जीडीपी वृद्धि दर में 24.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विकास दर 8.4 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल की इस अवधि के दौरान जीडीपी विकास दर में 7.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी।’’

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दावा किया, ‘‘वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में जीडीपी 35.73 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि कोरोना महामारी से पहले 2019-20 की दूसरी तिमाही में यह 35.84 लाख करोड़ रुपये थी। जीडीपी अभी 2019-20 के स्तर पर नहीं पहुंची। अर्थव्यवस्था का फिर से खड़ा होना तो दूर, यह अभी पटरी पर भी नहीं आई है।’’

देश की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में धीमी पड़कर 8.4 प्रतिशत रही। मुख्य रूप से तुलनात्मक आधार का प्रभाव कम होने से वृद्धि दर की रफ्तार धीमी हुई है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 20.1 प्रतिशत रही थी। वहीं पिछले साल अपैल-जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर में 24.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे