लाइव न्यूज़ :

ईसीए के इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर तक पसंदीदा पाठ्यक्रम, कॉलेज के लिए पंजीकरण करा सकते हैं: डीयू

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय की केंद्रीकृत पाठ्येतर गतिविधियां (ईसीए) के उम्मीदवारों के पास अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेज में पंजीकरण के लिए 12 नवंबर तक का समय है।

विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के लिए रैंक के साथ प्रत्येक श्रेणी / उप श्रेणी के लिए पात्र उम्मीदवारों की एक केंद्रीकृत पाठ्येतर गतिविधियां (ईसीए) की मेरिट सूची जारी की थी।

विश्वविद्यालय ने अपने प्रवेश संबंधी पोर्टल पर कहा, ''विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश पोर्टल पर केंद्रीकृत ईसीए मेरिट सूची के अनुसार पात्र उम्मीदवारों का डैशबोर्ड बुधवार, 10 नवंबर से शुक्रवार, 12 नवंबर तक कार्यक्रम और कॉलेज के आवंटन के वास्ते अपनी वरीयता दर्ज करने के लिए खुला रहेगा।''

पोर्टल पर विश्वविद्यालय ने कहा कि सभी पात्र उम्मीदवारों के पास अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेज में पंजीकरण के लिए 12 नवंबर तक का समय है, इसके बाद उन्हें यह सुविधा नहीं मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे