राहुल गांधी और प्रियंका पर टिप्पणी कर फंसे केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2019 08:24 IST2019-05-04T08:24:59+5:302019-05-04T08:24:59+5:30

केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने सिकंदराबाद इलाके में ना सिर्फ राहुल गांधी परिवार के राजनेताओं बल्कि बसपा अध्यक्ष मायावती, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत क्षेत्रीय नेताओं की भी आलोचना की थी।

EC notice to minister Mahesh Sharma for remarks against Rahul gandhi and Priyanka gandhi LS polls 2019 | राहुल गांधी और प्रियंका पर टिप्पणी कर फंसे केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा

Highlightsचुनाव आयोग ने कहा है महेश शर्मा को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। कांग्रेस ने महेश शर्मा की चुनाव आयोग से शिकायत की थी। 

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने महेश शर्मा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कथित रूप से ‘पप्पू’ कहने और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘पप्पू की पप्पी’ कहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस ने महेश शर्मा की चुनाव आयोग से शिकायत की थी। 

चुनाव आयोग ने कहा है महेश शर्मा को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। चुनाव आयोग ने याद दिलाया है कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधान राजनेताओं को अपने प्रतिद्वंद्वियों की निजी जिदंगी पर टिप्पणी करने से रोकते हैं। 

सिकंदराबाद में  मार्च महेश शर्मा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर की थी टिप्पणी 

सिकंदराबाद इलाके में महेश शर्मा की विवादित टिप्पणी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा था। वीडियो में ना सिर्फ राहुल गांधी परिवार के राजनेताओं बल्कि बसपा अध्यक्ष मायावती, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत क्षेत्रीय नेताओं की आलोचना करते हुए दिख रहे हैं। 

भाजपा और राहुल गांधी के विरोधी अक्सर आम बोलचाल की भाषा में उनका मजाक “पप्पू” कहकर उड़ाते हैं। शर्मा ने 16 मार्च को अपने समर्थकों को दिये भाषण में कहा, “पप्पू कहता है मैं प्राइम मिनिस्टर बनूंगा...मायावती, अखिलेश यादव, पप्पू..और अब ‘पप्पू की पप्पी’ भी आ गयी है। वो प्रियंका क्या पहले हमारे देश की बेटी नहीं थी क्या, कांग्रेस की बेटी नहीं थी क्या, आगे नहीं रहेगी क्या? क्या नया लेके आयी है?” (पीटीआई/भाषा समाचर एजेंसी के इनपुट के साथ) 

Web Title: EC notice to minister Mahesh Sharma for remarks against Rahul gandhi and Priyanka gandhi LS polls 2019