लाइव न्यूज़ :

'मैं भी चौकीदार' वीडियो में सेना के जवानों की तस्वीर का इस्तेमाल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2019 18:34 IST

लोकसभा चुनाव 2019: फिल्‍म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज के खिलाफ याचिका पर बॉम्‍बे हाई कोर्ट 29 मार्च को सुनवाई करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने बताया कि इस फिल्म को बनाने वाली प्रोड्क्शन हाउस को भी नोटिस जारी किया गया है। 'मैं भी चौकीदार' कैम्पेन को लेकर पूरे देश में बहुत प्रचार किया गया था।

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को 'मैं भी चौकीदार' के कैम्पेन के लिए नोटिस जारी किय है। चुनाव आयोग ने बीजेपी से तीन दिनों के भीतर इस मामले पर स्थिति साफ करने के लिए कहा है।  फिल्‍म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज के खिलाफ याचिका पर बॉम्‍बे हाई कोर्ट 29 मार्च को सुनवाई करेगा। चुनाव आयोग ने ये नोटिस 'मैं भी चौकीदार' की वीडियो को बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए भेजा है।  

चुनाव आयोग ने कहा है कि 'मैं भी चौकीदार' वीडियो में सेना के जवानों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है, जो उचित नहीं है। चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी भी तरीके से चुनावी प्रचार में सेना का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। सेना के जवानों की तस्वीर को दिखाकर वोट नहीं मांगा जाना चाहिए। चुनाव आयोग ने बताया कि इस फिल्म को बनाने वाली प्रोड्क्शन हाउस को भी नोटिस जारी किया गया है। 

'मैं भी चौकीदार' कैम्पेन को लेकर पूरे देश में बहुत प्रचार किया गया था। पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा था कि इस कैम्पेन को सहयोग देने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगाए। जिसेक बाद बीजेपी के सारे शीर्ष नेताओं के साथ बीजेपी समर्थकों ने चौकीदार शब्द को अपने नाम के लगा लिया। 

'मैं भी चौकीदार' अभियान के तहत बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में किसानों से लेकर पत्रकार और शिक्षक से लेकर बच्चों तक ने खुद को देश का चौकीदार बताया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां