लाइव न्यूज़ :

कैंसर के लिए जिम्मेदार ईबीवी वायरस तंत्रिका तंत्र को कर सकता है प्रभावित: अध्ययन

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून भारतीय वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कैंसर के लिए जिम्मेदार ‘एप्सटीन-बार’ (ईबीवी) वायरस, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में न्यूरॉन को सुरक्षा देने वाली ‘ग्लियाल’ कोशिकाओं को प्रभावित करता है और दिमाग की कोशिकाओं के कुछ विशेष अणुओं को भी अपना निशाना बनाता है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस खोज से तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों में वायरस की संभावित भूमिका की समझ को बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। अल्झाइमर, पार्किंसन और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के मस्तिष्क की कोशिकाओं में यह वायरस पाया गया है।

बयान के अनुसार, ईबीवी से सिर और गले का एक विशेष प्रकार का कैंसर हो सकता है। इसके अलावा श्वेत रक्त कोशिकाओं, पेट और अन्य अंगों के कैंसर हो सकते हैं। लगभग 95 वयस्क ईबीवी वायरस से संक्रमित होते हैं हालांकि, इसका कोई लक्षण दिखाई नहीं देता और उन कारणों के बारे में बेहद कम जानकारी उपलब्ध है जिनसे इस प्रकार की बीमारी हो सकती है।

रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी की सहायता से यह अध्ययन आईआईटी इंदौर के बायोसाइंस एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ हेमचन्द्र झा, भौतिकी विभाग के डॉ राजेश कुमार और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय पैथोलॉजी संस्थान, नई दिल्ली की डॉ फौजिया सिराज ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित