लाइव न्यूज़ :

पूरी तरह पके हुए पॉल्ट्री उत्पाद खाएं: बर्ड फ्लू के खतरे के बीच दिल्ली सरकार ने परामर्श जारी किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में बर्ड फ्लू के मामलों के मद्देनजर बुधवार को एक परामर्श जारी किया जिसमें लोगों से नहीं घबराने और आधा पका चिकन, आधा उबला या आधा तला हुआ अंडा नहीं खाने समेत दिशा-निर्देशों के पालन की अपील की गई है।

पिछले एक सप्ताह में संजय झील में कई बत्तख और शहर के विभिन्न पार्कों में बड़ी संख्या में कौवे मृत पाए गए हैं।

राजस्व विभाग ने शहर की सीमाओं पर स्वयंसेवकों की टीमों को तैनात किया है ताकि अवैध रूप से बाहर से लाए रहे पशुओं व डिब्बाबंद और परिसंस्कृत चिकन पर रोक लगाई जा सके।

दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा बुधवार को जारी परामर्श में कहा गया है, "एच5एन8 पक्षियों के लिए अत्यधिक संक्रामक होता है, लेकिन मनुष्यों में इसके प्रभाव के साथ-साथ एवियन इन्फ्लूएंजा (एएच5एन8) वायरस के संक्रमण की आशंका कम होती है।"

स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने और नहीं घबराने की अपील की।

उसमें कहा गया, "बीमार दिखने वाले व संक्रमित चिकन के संपर्क में आने से बचें। पक्षी के मल के सीधे संपर्क से बचें। पक्षियों को खिलाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कटोरे और उनके पिंजरों को साबुन या डिटर्जेंट से अच्छी तरह से धोएं।’’

डीजीएचएस के अधिकारियों ने कहा कि चिकन की दुकानों से निकलने वाले सभी कचरे का निपटान सही तरीके से किया जाना चाहिए।

परामर्श में लोगों को सावधान किया गया कि वे सीधे हाथों से मृत पक्षियों को न छूएं। यदि कोई पक्षी मृत पाया जाता है, तो नियंत्रण कक्ष को फोन नंबर 23890318 पर सूचित करें।

उसमें कहा गया, "30 मिनट तक 70 डिग्री सेल्सियस पर पूरी तरह पकाए गए अंडे और पॉल्ट्री उत्पाद को ही खाएं। आधा-पका हुआ चिकन या आधा उबला हुआ और आधा तला हुआ अंडा नहीं खाएं।"

उसमें कहा गया कि पके हुए मांस के पास कच्चे मांस को न रखें। कच्चे पोल्ट्री उत्पादों को छूते समय बार-बार हाथ धोएं। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें और आसपास में सफाई बनाए रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह