लाइव न्यूज़ :

पूर्वी रेलवे सोमवार से उपनगरीय ईएमयू और लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 18:24 IST

Open in App

कोलकाता, 31 अक्टूबर पूर्वी रेलवे पश्चिम बंगाल में अपने अधिकार क्षेत्र में लगभग छह महीने के बाद आम जनता के लिए सामान्य समय सारिणी के अनुसार उपनगरीय ईएमयू और अन्य लोकल ट्रेन सेवाएं सोमवार से शुरू करेगा। इस दौरान कोविड संबंधी मानदंडों का पालन किया जाएगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक सियालदाह मंडल में 920 से अधिक जबकि हावड़ा मंडल में 480 से अधिक ट्रेन सेवाओं का संचालन होगा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के तहत अपने नवीनतम आदेश में 50 प्रतिशत यात्रियों की क्षमता के साथ अंत:राज्यीय लोकल ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी है।

गौरतलब है कि पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे अपने-अपने क्षेत्रों में कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन पहले से ही कर रहा है।

दरअसल, कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर के कारण उपनगरीय ईएमयू और अन्य लोकल ट्रेन सेवाओं को सात मई से निलंबित कर दिया गया था।

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा, "पूर्वी रेलवे पश्चिम बंगाल सरकार की सलाह के अनुसार 50 प्रतिशत यात्रियों की क्षमता के साथ उपनगरीय ईएमयू सेवाओं सहित अंत:राज्यीय पैसेंजर ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर