लाइव न्यूज़ :

पूर्वी रेलवे ने सचल कोविड टीकाकरण केंद्र शुरू किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:59 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जून पूर्वी रेलवे ने सियालदह मंडल के अंतर्गत आने वाले सुदूरवर्ती स्टेशनों पर अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण और चिकित्सा जांच के लिए पहली बार सोमवार को एक सचल कोविड टीकाकरण केंद्र शुरू किया। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रेलवे सचल इकाई 'आरोग्य' एक वातानुकूलित ईएमयू कोच है जिसमें रोगी प्रतीक्षा के लिए अलग डिब्बे, डॉक्टरों का कमरा, अवलोकन क्षेत्र, ड्रेसिंग रूम/छोटी ओटी, ऑक्सीजन सिलेंडर और इलाज संबंधी बुनियादी उपकरण हैं।

मंडल रेल प्रबंधक एस पी सिंह ने कहा, “यह विशेष चिकित्सा कोच पूर्वी रेलवे के सियालदह मंडल के दूर-दराज के स्टेशनों पर तैनात रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के लिए है।”

ईआर के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ रुद्रेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि राणाघाट तक पहले परिचालन के साथ, पहली बार पूर्वी रेलवे में रेल सचल कोविड टीकाकरण केंद्र शुरू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू