लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली नगर निगम का रेडियो के जरिये कल से शुरू होगा डेंगू रोधी अभियान : अधिकारी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने डेंगू का मुकाबला करने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं और इसी कड़ी में सोमवार से रेडियो के जरिये नया जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

नगर निकायों के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अब तक डेंगू के 480 मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं जिनमें से 140 से अधिक मामले अक्टूबर में आए हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के न्यायाधिकार क्षेत्र में अब तक डेंगू के करीब 80, मलेरिया के 20 और चिकनगुनिया के दो मामले आ चुके हैं।

पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’से कहा, ‘‘हमने डेंगू के खिलाफ अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं क्योंकि इस साल अधिक बारिश की वजह से बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। रेडियो के जरिये अभियान की रूपरेखा तैयार है। इसमें घर में किसी भी तरह से मच्छर को पनपने से रोकने के लिए एहतियात बरतने के संदेश हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमारे डेंगू मच्छर प्रजनन जांच (डीबीसी) कर्मी घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं कि कहीं डेंगू मच्छर तो पनप नहीं रहे हैं ताकि उनके प्रसार को रोका जा सके। अब तक कर्मियों ने करीब 40 लाख घरों का निरीक्षण किया है।

गौरतलब है कि डेंगू के मच्छर साफ ठहरे पानी में पनपते हैं जबकि मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में प्रजनन करते हैं। आमतौर पर मच्छर जनित बीमारियां जुलाई से नंवबर तक सामने आती हैं लेकिन यह अवधि मध्य दिसंबर तक भी जा सकती है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेडियो अभियान के लिए घरों में एहतियात बरतने संबंधी संदेश महापौर की आवाज में पहले ही रिकॉर्ड की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने इस संदेश के प्रसारण के लिए कई निजी रेडियो स्टेशनों के साथ करार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग