पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने जन्म, मृत्यु पंजीकरण के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरु की
By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:43 IST2021-04-07T20:43:39+5:302021-04-07T20:43:39+5:30

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने जन्म, मृत्यु पंजीकरण के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरु की
नयी दिल्ली, सात अप्रैल पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत रहने वालों के लिए जन्म और मृत्यु पंजीकरण के वास्ते बुधवार को एक ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ईडीएमसी के महापौर निर्मल जैन ने यहां मुख्यालय में प्रणाली की शुरुआत की और कहा कि जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र की पहली ऑनलाइन प्रति मुफ्त डाउनलोड की जा सकेगी।
ईडीएमसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपनी सेवाओं को आसान बनाने के लिए जन्म और मृत्यु का पूरी तरह ऑनलाइन पंजीकरण करने की शुरुआत की है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।