लाइव न्यूज़ :

यात्रियों में देशभक्ति पैदा करने के लिए स्टेशनों पर तिरंगा लगाएगा पूर्वी तटीय रेलवे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 19, 2019 08:29 IST

तिरंगा लगाने के लिए प्रस्तावित अन्य स्टेशनों में खुर्दा रोड रेल संभाग में 13, वाल्टेयर में सात और संबलपुर में छह स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों पर दृश्यता, स्थान की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा उपाय को देखते हुए राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किए जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे 26 रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचे स्तंभों पर राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' लगाने का फैसला किया है.भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज पहले ही लगाए जा चुके हैं.

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने यात्रियों में देशभक्ति पैदा करने के लिए जोन के 26 रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचे स्तंभों पर राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' लगाने का फैसला किया है. रेलवे ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यात्रियों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना पैदा करने के रेल मंत्रालय के निर्देश के तहत रेल मुख्यालयों, ऐतिहासिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाने का निर्णय लिया गया है.

भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज पहले ही लगाए जा चुके हैं. तिरंगा लगाने के लिए प्रस्तावित अन्य स्टेशनों में खुर्दा रोड रेल संभाग में 13, वाल्टेयर में सात और संबलपुर में छह स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों पर दृश्यता, स्थान की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा उपाय को देखते हुए राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किए जाएंगे.

खुर्दा रोड संभाग के अंतर्गत प्रस्तावित स्टेशन पुरी, कटक, भद्रक, जाजपुर, क्योंझर रोड, केंदुझर, अंगुल, ढेंकनाल, खुर्दा रोड, खुर्दा शहर, नयागढ़ शहर, ब्रह्मपुर, छतरपुर और पारादीप हैं. संबलपुर संभाग के अंतर्गत संबलपुर, बारगढ़ रोड, भवानीपटना और महासमुंद रेलवे स्टेशनों, जबकि वाल्टेयर संभाग के अंतर्गत कोरापुट, रायगढ़, पारालाखेमुंडी, श्रीकाकुलम रोड, विजयनगरम, जगदलपुर और दंतेवाड़ा रेलवे स्टेशन शामिल हैं. संबंधित स्टेशन प्रशासन और आरपीएफ चौकी ध्वज की सुरक्षा, संरक्षा और रखरखाव का काम देखेंगे.

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां