लाइव न्यूज़ :

जीवन सुगमता सूचकांक: बेंगलुरू, शिमला रहने के लिए सबसे सुगम शहर, दिल्ली का 13वां स्थान

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च सरकार के जीवन सुगमता सूचकांक में 111 शहरों में से बेंगलुरू को रहने के लिए देश का सबसे सुगम शहर चुना गया है।

इस सूचकांक में पुणे दूसरे और अहमदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। चेन्नई, सूरत, नवी मुंबई, कोयंबटूर, वडोदरा, इंदौर और ग्रेटर मुंबई भी शीर्ष 10 शहरों में शामिल रहे।

‘10 लाख से अधिक की आबादी’ की इस श्रेणी में जीवन सुगमता सूचकांक में शामिल 49 शहरों में दिल्ली 13वें और श्रीनगर सबसे निचले स्थान पर रहा।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह सूचकांक जारी किया। सूचकांक के अनुसार, ‘10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों’ की श्रेणी में शिमला शीर्ष पर रहा। इस श्रेणी में भुवनेश्वर दूसरे और सिलवासा तीसरे स्थान पर रहा। काकीनाडा, सेलम, वेल्लोर, गांधीनगर, गुरुग्राम, दावणगेरे और तिरुचिरापल्ली इस श्रेणी में शीर्ष 10 शहरों में शामिल रहे। कुल 62 शहरों की इस श्रेणी में मुजफ्फरपुर सबसे निचले स्थान पर रहा।

नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद ने 10 लाख से कम आबादी की श्रेणी में ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक’ में पहला स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में तिरुपति, गांधीनगर, करनाल, सेलम, तिरुपुर, बिलासपुर, उदयपुर, झांसी और तिरुनेलवेली शीर्ष 10 स्थान पर रहे।

इंदौर ने 10 लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक’ में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में दूसरा स्थान सूरत और तीसरा स्थान भोपाल ने हासिल किया। पिंपरी चिंचवड़, पुणे, अहमदाबाद, रायपुर, ग्रेटर मुंबई, विशाखापत्तनम और वडोदरा इस श्रेणी में शीर्ष 10 स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?