लाइव न्यूज़ :

बिहार, असम और बंगाल में भूकंप के झटके, 5.4 तीव्रता, घर से निकले लोग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2021 13:20 IST

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप सिक्किम-नेपाल सीमा के पास 20.49 बजे आया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राज्य के पटना, किशनगंज, अररिया और किशनगंज में धरती डोलने की खबर है। अभी तक किसी तरह जान माल का नुकसान हुआ है।

पटनाः भूकंप के झटके असम, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप सिक्किम-नेपाल सीमा के पास 20:49 बजे आया। बिहार के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राज्य के पटना, किशनगंज, अररिया और किशनगंज में धरती डोलने की खबर है। हालांकि अभी तक किसी तरह जान माल का नुकसान हुआ है।

सिक्किम में सोमवार रात को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल और बिहार में भी महसूस किए गए। रात आठ बज कर 49 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था।

एक अधिकारी ने बताया कि लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए, लेकिन सिक्किम में जानमाल को कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, धूपगुड़ी (जलपाईगुड़ी), सिलिगुड़ी, कूचबिहार, रायगंज और बिहार के पूर्णिया जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह पूछे जाने पर कि क्या भूकंप के बाद और हल्के झटके आने की आशंका है, अधिकारी ने कहा ,‘‘आमतौर पर छह की तीव्रता से कम वाले भूकंप आने के बाद इस तरह के झटके नहीं आते हैं...।’’

इसबीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी भारत में आए भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं।

वह सभी चार प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। वह बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर चुके हैं।’’ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन करके उनका हाल चाल जाना क्योंकि बनर्जी सिलिगुड़ी में ही हैं।

टॅग्स :भूकंपबिहारपटनापश्चिम बंगालअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos