वीडियो: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 मापी गई
By स्वाति सिंह | Updated: December 20, 2019 17:52 IST2019-12-20T17:16:44+5:302019-12-20T17:52:30+5:30
भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है।

इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश के पास बताया जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर सहित जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार शाम को भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके 5 बजकर 12 मिनट पर महसूस किए गए हैं।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 नापी गई है। इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश के पास बताया जा रहा है। भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है।
इससे पहले बीते महीने हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 10 घंटे के भीतर भूकंप के चार झटके महसूस किये गये थे।
उनकी तीव्रता 2.7 से लेकर 5 के बीच थी। भूकंप का पहला झटका दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 5.0 थी। दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गयी और तीसरा झटका दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 2.7 थी।#WATCH An earthquake with a magnitude of 6.3 on the Richter scale hit Hindu Kush region in Afghanistan. Earthquake tremors also felt in Pakistan's Islamabad. pic.twitter.com/lw1A1kLADz
— ANI (@ANI) December 20, 2019